उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर शहर में बजरंग दल से जुड़े एक व्यक्ति की सोमवार रात गोली मारकर हत्या (murder) कर दी गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 38 वर्षीय राजेंद्र (Rajendra) उर्फ राजू तेली (Raju Teli) अपनी दुकान के बाहर खड़ा था कि दो लोगों ने उस पर गोलियां चला दीं। घायल अवस्था में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
घटना के तुरंत बाद, उसके परिवार के सदस्य और हिंदू संगठनों के सदस्य मौके पर पहुंचे और आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग करने लगे।
उदयपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विकास शर्मा ने बताया कि सोमवार रात राजेंद्र की उनकी दुकान के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। (भाषा)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



