नई दिल्ली। क्वाड के विदेश मंत्रियों ने यूक्रेन में स्थायी शांति का आह्वान किया।इन्होने रूस का नाम लिये बगैर कहा कि परमाणु हथियारों का इस्तेमाल या उनके इस्तेमाल की धमकी ‘अस्वीकार्य’ है।भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री की बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार यूक्रेन में समग्र, तत्काल और स्थायी शांति की जरूरत पर जोर दिया गया।
विदेश मंत्रियों ने कहा, हम इस बात पर सहमत हैं कि परमाणु हथियारों का इस्तेमाल या उनके इस्तेमाल की धमकी अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि हमने अंतरराष्ट्रीय कानून खासकर संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुसार यूक्रेन में समग्र, तत्काल एवं स्थायी शांति की जरूरत पर बल दिया है। नियम आधारित व्यवस्था को संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता, पारदर्शिता तथा विवादों के शांतिपूर्ण समाधान का सम्मान करना चाहिए।
भारत को छोड़कर क्वाड के अमेरिका, जापान व ऑस्ट्रेलिया तीनों देशष यूक्रेन पर रूस के हमले के धुर आलोचक हैं। अमेरिका यूक्रेन पर हमले के बाद रूस के खिलाफ कार्रवाई, पाबंदियों के प्रयासों का अगुवा है। मगर भारत ने रूस के आक्रमण की अभी तक निंदा नहीं की है। वह कूटनीति और संवाद के माध्यम से संघर्ष के समाधान की वकालत करता रहा है।
बैठक के बाद ब्लिंकन ने रायसीना डायलॉग में कहा कि यूक्रेन में रूस जो कुछ कर रहा है, उसे हम यदि पूरी छूट के साथ करने देते हैं तो ‘सर्वत्र भावी आक्रमणकारियों’ के लिए संदेश होगा कि वे भी बिना किसी जवाबदेही के, कुछ भी करते हुए बच कर निकल सकते हैं।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


