नोएडा। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) ने यूफ्लेक्स कंपनी (Uflex Company) के ठिकानों पर रेड (Raid) की है। कंपनी के देश भर में 64 ठिकानों और नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 20 ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। ये सर्च नोएडा यूनिट की है। बताया गया कि कंपनी की ओर से टैक्स चोरी (Tax Theft) और अनअकाउंटेंट ट्रांजैक्शन (Unaccounted Transaction) की जानकारी मिली है। जिसके बाद पहले सर्वे किया गया। काफी दिनों से कंपनी के अकाउंन्टस पर नजर रखी जा रही थी। जिसके बाद अब सर्च चलाया जा रहा है। कंपनी पैकेजिंग और कंटेनर का काम करती है। सूत्रों के मुताबिक देश भर में यूफ्लेक्स ग्रुप (Uflex Group) के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। सुबह करीब पांच बजे नोएडा (Noida) के सेक्टर-4 स्थित यूफ्लेक्स के आफिस में रेड की गई। इस दौरान पांच टीमें यहां सर्च कर रही है।
ये भी पढ़ें- http://जम्मू कश्मीर में कांपी धरती, 3.4 की तीव्रता के भूकंप के झटके
अकाउंट सेक्शन के लोगों को बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। उनके मोबाइल और लैपटॉप से इन्फॉर्मेशन व अकाउंट ट्रांजैक्शन की डिटेल निकाली जा रही है। बताया गया कि लेन देन में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। यूफ्लेक्स ग्रुप के देश भर के 64 ठिकानों पर एक साथ सुबह पांच बजे सर्च की गई है। जिसमें दिल्ली, गुजरात, एमपी, तमिलनाडु सहित अन्य लोकेशन है। नोएडा में 20 स्थानों पर सर्च की जा रही है। यूफ्लेक्स लिमिटेड कंटेनरों और पैकेजिंग क्षेत्र की कंपनी है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी का कुल मूल्यांकन (मार्केट वैल्यू) 3,509 करोड़ है। कंपनी की स्थापना वर्ष 1988 में की गई थी। कंपनी द्वारा प्रदान की गई रिपोर्ट के अनुसार अंतिम वर्ष की कुल आय 4,152.359 करोड़ रुपए रही तथा कुल बिक्री 4,069.711 करोड़ रुपए रही। कंपनी का शुद्ध लाभ 143.266 करोड़ रुपए रहा। (आईएएनएस)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


