nayaindia धनिया और पुदीने की Chutney: स्वाद और सेहत का उत्कृष्ट संयोजन

धनिया और पुदीने की Chutney: स्वाद और सेहत का उत्कृष्ट संयोजन

Image Credit: Veg By Swati

गर्मियों में खाना खाते समय अगर तीखी और चटपटी Chutney मिल जाएं तो खाने का स्वाद ही बढ़ जाता हैं। घर की बनी चटनी की तो बात ही अलग होती हैं। इसे सर्दी हो या गर्मी, जब भी मिल जाए लोग खाना पसंद करते हैं। Chutney तो कई तरह से और कई चीजों से भी बनाई जा सकती हैं। लेकिन धनिया और पुदीने की चटनी का जवाब ही नहीं। यह खाने में तो स्वादिष्ट होती हैं। साथ ही सेहत के लिए भी बेस्ट हैं। धनिया और पुदीने को साथ मिलाकर चटनी बनाने से इसके कई और फायदे भी हेल्थ को होते हैं।

धनिया और पुदीना में कई पोषक तत्व पाएं जाते हैं। और इन दोनों को मिक्स करके तैयार की गई Chutney खाने से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती हैं। यह चटनी डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करती हैं। इस चटनी के सेवन से मूड में भी सुधार होता हैं। अगर आपको नींद नहीं आती है तो ये चटनी जरुर खाएं, आप सुकून से सो पाएंगे। थायरॉइड में आप इसे खा सकते हैं। फूड क्रेविंग को कंट्रोल करने के लिए आप धनिया-पुदीना का Chutney को खा सकते हैं। और साथ ही इसे पीसीओएस, हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर, थकान और अधिक बाल गिरने पर खाना भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता हैं। ग्लोइंग स्किन के लिए भी आप यह हरी चटनी खा सकते हैं। इसमें फाइबर, आयरन भी भरपूर मात्रा में होता हैं। इसमें सिर्फ धनिया, पुदीना ही नहीं, बल्कि इसके साथ करी पत्ता, कच्चा आम, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और भी कई चीजें डाली जाती हैं। जिससे इसके फायदे और भी अधिक बढ़ जाते हैं। ये हरी चटनी खाने से एनर्जी लेवल भी तेजी से बढ़ता हैं। और आंखों की रोशनी सही बनी रहती हैं साथ ही खून को साफ करती हैं, लिवर डिटॉक्स के लिए भी बेस्ट हैं।

हरी चटनी बनाने के लिए सामग्री: धनिया पत्ती- 2 मुट्ठी भरकर
पुदीना के पत्ते- 12-15
करी पत्ते- 10-15
कच्चा आम- आधा
हरी मिर्च- 2
अदरक- 1 छोटा टुकड़ा
लहसुन- 2
सादा या काला नमक- आधा छोटा चम्मच
जीरा पाउडर- एक चौथाई छोटा चम्मच
भुना हुआ वाइट चना- एक मुट्ठी
सूरजमुखी और कद्दू के बीज- 1 छोटा चम्मच (ऑप्शनल)
आधा टुकड़ा नींबू का रस
बर्फ के टुकड़े- 2

यह भी पढ़ें: 

अभिनेताओं और खिलाड़ियों को क्यों चुनना?

मंशा पर था शक

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें