राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

पांच सौ के नोट बंद करने की सलाह

GST collection

विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पांच सौ रुपए के नोट बंद करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि काला धन रोकने के लिए जरूरी है कि पांच सौ के नोट बंद कर दिए जाएं। नायडू ने कहा है कि सिर्फ एक सौ और दो सौ रुपए के नोट ही चलने चाहिए। उन्होंने कहा कि बड़े नोटों का चलन कम करने और डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने से भ्रष्टाचार पर रोक लगाने में मदद मिल सकती है।

चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि उन्होंने पहले भी डिजिटल करेंसी को लेकर एक रिपोर्ट तैयार कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपी थी। अब वे फिर इस मुद्दे को उठाएंगे। असल में नौ नवंबर को अमरावती में नायडू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें उन्होंने यह सलाह दी। उनका यह बयान आठ नवंबर 2016 की नोटबंदी के 10 साल पूरे होने के अगले दिन आया था। आठ नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच सौ और एक हजार रुपए के नोट बंद कर दिए थे।

उस समय दो हजार रुपए का नोट जारी किया गया था। बाद में भारतीय रिजर्व बैंक ने 19 मई 2023 को दो हजार के नोट चलन से वापस लेने का फैसला किया था, लेकिन ये नोट अभी भी कानूनी रूप से वैध हैं। यानी इनसे लेन देन किया जा सकता है। बहरहाल, नायडू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आंध्र प्रदेश में हाल ही में हुए स्थानीय निकाय चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि नतीजे एनडीए के प्रति जनता के बढ़ते समर्थन को दिखाते हैं। उन्होंने दावा किया कि गठबंधन ने चुनावों में धनबल के प्रभाव को कम करने में कामयाबी हासिल की है।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment