अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जैसे को तैसा टैक्स लगाने और चीन सहित दुनिया के अनेक देशों द्वारा जवाबी टैक्स लगाए जाने के बाद अब दुनिया भर के शेयर बाजार में हाहाकार मचा है। सोमवार को एशियाई के सभी बड़े बाजारों में भारी गिरावट हुई। सोमवार, सात मार्च को एशियाई बाजार बंद हुए तो यूरोप और अमेरिका में बाजार खुलते और खुलते ही शेयर बाजार धड़ाम से गिरा। हालांकि राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि उनको बाजार गिरने की परवाह नहीं है। उन्होंने दावा किया है कि जिन 60 देशों पर टैक्स लगाया है उनमें से 50 ने उनसे समझौते के लिए संपर्क किया है।
एशियाई, यूरोपीय और अमेरिकी शेयर बाजारों में भारी गिरावट
बहरहाल, सोमवार को एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 2,644 अंक यानी 7.83 फीसदा गिरकर 31,136 पर बंद हुआ। कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में 5.57 फीसदी यानी 137 अंक की गिरावट रही, ये 2,328 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 7.34 फीसदी यानी 245 अंक गिरकर 3,096 के स्तर पर बंद हुआ। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग सबसे ज्यादा 3,021 अंक यानी 13.22 फीसदी नीचे 19,828 के स्तर पर बंद हुआ।
Also Read: म्यांमार में सबकुछ बिखरा
यूरोपीय बाजारों में जर्मनी का डैक्स इंडेक्स करीब फीसदी की गिरावट के साथ 19,590 के स्तर पर आ गया, ये शुरूआती कारोबार में करीब 10 फीसदी तक गिर गया था। ब्रिटेन के एफटीएसआई 100 इंडेक्स में करीब चार फीसदी की गिरावट हुई। एशियाई और यूरोपीय बाजारों में गिरावट के बाद अब अमेरिकी शेयर बाजार में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। डाउ जोन्स इंडेक्स करीब 850 अंक यानी 2.35 फीसदी गिरकर 37,412 के स्तर पर पहुंच गया था। शुरुआती कारोबार में इसमें 14 सौ अंक की गिरावट आई थी। बीते हफ्ते के आखिरी दो कारोबारी दिन में डाउ जोन्स नौ फीसदी से ज्यादा गिरा था। यानी लगातार तीन कारोबारी दिन में डाउ जोन्स 12 फीसदी से ज्यादा गिरा है। अमेरिकी बाजार के एसएंडपी 500 इंडेक्स में 110 अंक यानी 2.23 फीसदी की गिरावट हुई।
Pic credit : ANI