Chandrayaan-3 :- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार को चंद्रयान-3 द्वारा चांद की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने से पहले चंद्रमा के इसके सुदूर हिस्से की तस्वीरें जारी कीं। इसरो ने कहा कि ये तस्वीरें लैंडर हैज़र्ड डिटेक्शन एंड अवॉइडेंस कैमरा (एलएचडीएसी) द्वारा ली गई हैं। इसरो ने एलएचडीएसी द्वारा ली गई सभी चार तस्वीरों को जारी किया है। यह कैमरा, लैंडिंग के दौरान पत्थरों या गहरी खाई के बिना एक सुरक्षित लैंडिंग क्षेत्र का पता लगाने में सहायता करता है, इसरो ने अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (एसएसी), बेंगलुरु में विकसित किया है।
एसएसी, इसरो के प्रमुख केंद्रों में से एक है जो इसरो के अभियानों के लिए अंतरिक्ष उपकरणों का डिजाइन एवं सामाजिक लाभ के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोगों का विकास और संचालन पर केंद्रित है। अनुप्रयोगों में संचार, प्रसारण, नेविगेशन, आपदा निगरानी, मौसम विज्ञान, समुद्र विज्ञान, पर्यावरण निगरानी और प्राकृतिक संसाधन सर्वेक्षण आदि शामिल हैं। (आईएएनएस)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



