राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

वाणिज्यिक एलपीजी आपूर्ति सामान्य

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बाद सरकार ने होटल, रेस्तरां और अन्य वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी की आपूर्ति फिर से सामान्य स्तर पर बहाल कर दी है। संकट के दौरान लगाए गए अधिकांश आपूर्ति प्रतिबंध भी हटा लिए गए हैं।

पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताया कि घरेलू उत्पादन में सुधार और आयातित एलपीजी कार्गो के आने की उम्मीद के चलते वाणिज्यिक एलपीजी पर लगी पाबंदियां समाप्त कर दी गई हैं। संकट के समय रोकी गई थोक एलपीजी आपूर्ति भी चरणबद्ध तरीके से फिर शुरू कर दी गई है।

पश्चिम एशिया में संघर्ष के दौरान सरकार ने घरेलू रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए होटल, रेस्तरां और औद्योगिक उपभोक्ताओं को मिलने वाली वाणिज्यिक एलपीजी की आपूर्ति सीमित कर दी थी। बाद में इसे आंशिक रूप से बहाल किया गया, लेकिन कई क्षेत्रों में अब भी आवंटन पर रोक बनी हुई थी।

भारत अपनी रसोई गैस की लगभग 90 प्रतिशत आवश्यकता आयात से पूरी करता है, जिसमें अधिकांश आपूर्ति पश्चिम एशिया से आती है। इसी कारण क्षेत्रीय तनाव बढ़ने पर आपूर्ति बाधित होने की आशंका के चलते सरकार ने एहतियाती कदम उठाए थे।

सरकार का कहना है कि वैश्विक आपूर्ति स्थिति में सुधार और आयात को लेकर भरोसा बढ़ने के बाद अब एलपीजी वितरण सामान्य किया जा रहा है।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 6 =