राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल

नई दिल्ली। भारत और चीन की सीमा पर तनाव को लेकर भारत तिब्बत सीमा पुलिस फोर्स यानी आईटीबीपी के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर की टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार सीमा पर की स्थित के मामले में देश को अंधेरे में रख रही है। कांग्रेस ने हालात की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है। साथ ही यह भी आरोप लगाया है कि भारत सरकार सीमा सुरक्षा से समझौता कर रही है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सवाल उठाते हुए कहा, ‘क्या भारत की गश्त लगाने की पहुंच प्रभावित हुई है। अरुणाचल भारत का अभिन्न हिस्सा है। आखिर देश को अंधेरे में क्यों रखा जा रहा है’? कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी सरकार पर इन टकरावों पर चुप रहने का आरोप लगाया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘19 जून 2020 को प्रधानमंत्री की चीन को दी गई बदनाम क्लीन चिट की कीमत भारत चुका रहा है। जब खुद को विश्वगुरु कहने वाले प्रधानमंत्री की चीन को लेकर सोची-समझी रियायतें जारी हैं’।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment