केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के साथ अनशन पर बैठे शिक्षाविद सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर मंतर से हटाकर अस्पताल में भर्ती करवाये जाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल पर बैठने का फैसला किया।
श्री दीपके ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इसकी घोषणा करते हुए लिखा मैं अभी से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर रहा हूं। सभी से अनुरोध है कि वे पीछे न हटें। यह आंदोलन अभी और बड़ा होने वाला है। उन्होंने वांगचुक सर को हटाकर बहुत बड़ी गलती की है। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे जंतर मंतर आएं। हमारा आंदोलन यहीं से आगे बढ़ेगा।
Also Read : सोनम वांगचुक को जबरन उठाना अहंकारी मोदी सरकार की हार : केजरीवाल
इससे पहले सीजेपी संस्थापक ने भूख हड़ताल की पुष्टि करते हुए लिखा कि 20 जुलाई को होने वाला संसद मार्च पूर्व नियोजित तरीके से ही होगा।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह श्री वांगचुक के बिगड़ते स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें जंतर मंतर से हटाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने एक बयान में कहा कि दिल्ली उच्च न्यायलय के आदेश का पालन करते हुए ऐसा किया गया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से जंतर मंतर खाली करने की अपील की है।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


