राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

गोवा नाइट क्लब के फरार मालिक थाईलैंड में गिरफ्तार

नई दिल्ली। गोवा के बर्च नाइट क्लब में लगी आग के पांच दिन बाद क्लब के दो मालिकों सौरव लूथरा और गौरव लूथरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोवों को गुरुवार को थाईलैंड में गिरफ्तार किया गया। गौरतलब है कि आग लगने की घटना की सूचना मिलने के बाद दोनों ने फ्लाइट की टिकट बुक कराई थी और थाईलैंड भाग गए थे। इसके बाद पुलिस ने उनका पासपोर्ट निरस्त करके गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू की। इस बीच गुरुवार को रोहिणी की अदालत ने दोनों की जमानत याचिका भी खारिज कर दी।

इससे पहले थाइलैंड पुलिस ने दोनों भाइयों की तस्वीरें भी जारी की, जिनमें उनके हाथों में हथकड़ी लगी है। वे अपने पासपोर्ट पकड़े हुए हैं। गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद भारतीय अधिकारियों की एक टीम थाईलैंड के लिए रवाना हो चुकी है और 24 घंटे के भीतर लूथरा ब्रदर्स को वापस लेकर आएगी। भारत लाए जाने के बाद गोवा पुलिस दोनों को अपनी हिरासत में लेगी।

गौरतलब है कि बर्च नाइट क्लब में छह दिसंबर को आग लगी थी, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के पहली सूचना मिलने के तुरंत बाद दोनों भाई भारत छोड़कर थाईलैंड फरार हो गए थे। दोनों पर गैर इरादतन हत्या और लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद गोवा पुलिस ने बुलडोजर चला कर क्लब को ध्वस्त कर दिया। नाइट क्लब के संचालन में कई प्रक्रियागत खामियां पकड़ी गईं।

छह दिसंबर की घटना के बाद नॉर्थ गोवा जिला प्रशासन ने नाइट क्लबों, होटलों और उन जगहों पर आतिशबाजी पर बैन लगा दिया है, जहां पर पर्यटकों का आना जाना हो। ध्यान रहे बर्च नाइट क्लब में इलेक्ट्रिक पटाखों से ही आग लगी थी। दिल्ली फायर सर्विस ने भी गोवा की घटना और क्रिसमस, न्यू ईयर सेलिब्रेशन को देखते हुए सभी रेस्टोरेंट, होटल और क्लब जैसे सार्वजनिक जगहों पर फायर सेफ्टी की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + 14 =