राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

राहुल की जांच का हाईकोर्ट का फैसला रद्द

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की संपत्ति की जांच सीबीआई और ईडी से कराने का इलाहाबाद हाई कोर्ट का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया है। इसके साथ ही सर्वोच्च अदालत ने मामले को वापस हाई कोर्ट को भेज दिया है। अदालत ने हाई कोर्ट से कहा है कि वह इस मामले में राहुल गांधी का भी पक्ष सुने और उसके बाद नए सिरे से फैसला करे।

चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच ने बुधवार को यह आदेश दिया। राहुल गांधी की ओर से सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने पैरवी की। गौरतलब है कि, कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता एस विग्नेश शिशिर ने 25 अप्रैल को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में याचिका लगाई थी। इसमें राहुल गांधी और उनके परिवार के सदस्यों की संपत्ति की जांच सीबीआई और ईडी से कराने की मांग की गई थी।

उनकी याचिका में आरोप लगाया गया था कि राहुल के पास उनकी आय से ज्यादा संपत्ति है। हाई कोर्ट ने इस याचिका पर जांच का आदेश दे दिया था। राहुल गांधी ने हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। उनका कहना था कि याचिकाकर्ता को इस मामले में याचिका लगाने का अधिकार नहीं है। उसने अपनी पहचान और योग्यता भी साफ नहीं की है। राहुल गांधी ने यह सवाल भी उठाया था कि गोपनीय प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी अखबारों में कैसे प्रकाशित हुई।

बुधवार को आए आदेश से पहले भी 17 अगस्त को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि हाई कोर्ट ने राहुल गांधी का पक्ष सुने बिना उनके खिलाफ आदेश जारी किए। कोर्ट ने सवाल उठाया था कि राहुल को अपना पक्ष रखने का मौका क्यों नहीं दिया गया। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट की आगे की सुनवाई पर रोक लगा दी थी।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment