नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के छठे दिन आखिरकार भारत ने चुप्पी तोड़ी। भारत ने पहली बार ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर शोक जताया। इतना ही नहीं भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से बात की। गौरतलब है कि हमला शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ खाड़ी देशों के नेताओं से बात की थी। लेकिन भारत की ओर से किसी ने ईरान से बात नहीं की थी।
गुरुवार को जयशंकर ने अपने समकक्ष से बात की। साथ ही भारत ने खामेनेई की मौत पर दुख जताया। भारत सरकार की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने नई दिल्ली स्थित ईरान दूतावास जाकर खामेनेई के निधन पर संवेदना जताई। उन्होंने कंडोलेंस बुक पर दस्तखत कर श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है कि इजराइल और अमेरिका के हमले में 28 फरवरी को खामेनेई की मौत हो गई थी। ईरान ने एक दिन बाद इसकी आधिकारिक घोषणा की थी। लेकिन भारत ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



