Jawaharlal Nehru Stadium Accident :- दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) स्टेडियम में शादी समारोह के लिए बनाया जा रहा एक अस्थायी ढांचा शनिवार सुबह गिर गया, जिसके मलबे में दबने से सात लोग घायल हो गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि सुबह 11:21 बजे जेएलएन स्टेडियम में एक अस्थायी ढांचा के ढहने के बारे में जानकारी मिली थी। स्टेडियम में गेट नंबर-2 पर एक अस्थायी ढांचा ढह गया और सात मजदूरों को मामूली चोटें आई हैं।
दक्षिण दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि जेएलएन स्टेडियम के गेट नंबर 2 पर शादी के लिए तैयार किया जा रहा एक पंडाल गिर गया है। लगभग 10-12 लोगों के फंसे होने की आशंका है। उन्हें निकालकर इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। पुलिस, अग्निशमन विभाग के कर्मी और एम्बुलेंस अन्य बचाव प्रयासों के लिए मौके पर हैं। (आईएएनएस)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


