राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

बंगाल में खड़गे का मोदी पर हमला

कोलकाता। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बंगाल के कूचबिहार में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ‘झूठों के सरदार’ हैं। वह चुनाव जीतने के लिए झूठ बोलते हैं। खड़गे ने महिला आरक्षण का मुद्दा उठाते हुए कहा, अगर सरकार महिला आरक्षण लागू करना चाहती है तो वह ऑल पार्टी मीटिंग बुलाए और सबसे पूछे कि इसे कैसे लागू करें? लेकिन मोदी सरकार ने पार्लियामेंट का सेशन बुलाया ताकि दिखा सके कि उसे महिला आरक्षण की परवाह है।

खड़गे ने मोदी पर हमला करते हुए कहा, ‘सच तो यह है कि मोदी के खाने और दिखाने के अलग अलग दांत हैं’। दूसरी ओर भाजपा की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा प्रचार में उतरे। उन्होंने मेदिनीपुर में कहा, ‘आज बंगाल में कोई हुमायूं कबीर बोलता है कि यहां बाबरी मस्जिद बनाऊंगा। अरे तुम्हारा बाप की जगह है क्या’। उन्होंने कहा, ‘अरे ये पश्चिम बंगाल रबींद्रनाथ टैगोर की जमीन है। बाबर की जमीन नहीं है। लेकिन ममता दीदी के कारण कोई लफंगा भी आकर बोल सकता है कि बाबर की मस्जिद बनाऊंगा। असम में ये बोलकर देखो। तुरंत थाने जाना पड़ेगा’।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 13 =