Manish Sisodia :- दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में कड़ी सुरक्षा वाली तिहाड़ जेल में बंद आप नेता मनीष सिसोदिया को आर्थोपेडिक इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया है। जेल के एक सूत्र ने यह जानकारी दी। सूत्र ने कहा कि सिसोदिया को जेल अस्पताल के डॉक्टर ने आर्थोपेडिक इलाज पर परामर्श के लिए अस्पताल रेफर किया था। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे उन्हें एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया।
10 जनवरी को दिल्ली की एक अदालत ने आप सांसद संजय सिंह और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 20 जनवरी तक बढ़ा दी थी। शराब घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार में कथित संलिप्तता के लिए सिसोदिया को पिछले साल 26 फरवरी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद ईडी ने उन्हें उत्पाद शुल्क नीति मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 9 मार्च को गिरफ्तार कर लिया था। (आईएएनएस)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


