राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

भाजपा का पतन शुरू हो गया, केंद्र में अल्पमत सरकार

ममता

हावड़ा। ममता ने 2029 से लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने संबंधी संविधान संशोधन विधेयक को केंद्र द्वारा पारित कराने में नाकाम रहने के संदर्भ में यह बात कही। हावड़ा के उलुबेरिया और दक्षिण 24 परगना के बरुइपुर, भंगोर और सोनारपुर में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए, बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि परिसीमन को महिला आरक्षण से जोड़ने का भाजपा का असफल प्रयास देश और बंगाल को विभाजित करने के ‘‘असल खेल’’ को उजागर करता है।

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने आरोप लगाया कि ‘संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026’ असल में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए नहीं था, बल्कि यह देश के चुनावी मानचित्र को फिर से तैयार करने और भाजपा को सत्ता में बने रहने में मदद करने के लिए एक राजनीतिक चाल थी। बनर्जी ने कहा, ‘‘यह विधेयक कभी भी महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए नहीं था। महिला आरक्षण विधेयक के नाम पर वे देश को और बंगाल को बांटना चाहते थे। मोदी का पतन कल से शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में हम भाजपा को सत्ता से बेदखल कर देंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कल यह साबित हो गया कि उनकी (भाजपा की) अब बहुमत वाली सरकार नहीं हैं। यह अल्पमत सरकार है, जो दो दलों के समर्थन से किसी तरह से चल रही है। दिल्ली में उन्हें करारी शिकस्त मिली है। अब बंगाल की जनता उन्हें फिर से शिकस्त देगी।’’
मुख्यमंत्री ने भाजपा की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सहयोगी दलों पर निर्भरता की ओर इशारा करते हुए यह बात कही।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + 18 =