ममता ने भतीजे अभिषेक का बचाव किया
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में बढ़ती बगावत और वरिष्ठ नेताओं के इस्तीफों के बीच पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी का खुलकर बचाव किया। उन्होंने पार्टी छोड़ने वाले नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि अभिषेक को बेवजह विवाद का केंद्र बनाया जा रहा है और राजनीतिक दबाव के बावजूद उन्होंने कभी समझौता नहीं किया। फेसबुक लाइव के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि वह पार्टी छोड़ने वाले “गद्दारों” की ओर से जनता से माफी मांगती हैं। उन्होंने कहा कि न तो उन्होंने और न ही उनके परिवार ने राजनीतिक अस्तित्व...