नई दिल्ली। किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ की 26वीं बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद का मुद्दा उठाया। बैठक के दूसरे दिन मंगलवार को प्रधानमंत्री ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सामने आतंकवाद का मुद्दा उठाया और पूरी दुनिया में आतंक के इकोसिस्टम को खत्म करने की जरुरत बताई।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम को ध्वस्त करना बेहद जरूरी है। प्रधानमंत्री मोदी ने शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन की मौजूदगी में आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का भी आह्वान किया। शहबाज शरीफ के सामने आतंकवाद पर खरी खरी सुनाते हुए मोदी ने कहा, ‘हमें एक सुर में यह कहना होगा कि आतंकवाद के मामले में दोहरे मापदंडों की कोई जगह नहीं हो सकती’।
मोदी ने आगे कहा, ‘हमें आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम को खत्म करना होगा, जिसमें उसकी फंडिंग, लोगों की भर्ती, कट्टरपंथ को बढ़ावा देना और सुरक्षित ठिकाने शामिल हैं’। गौरतलब है कि पाकिस्तान एक नीति के तौर पर आतंकवाद का इस्तेमाल करता है और आतंकी संगठनों के सहारे भारत के खिलाफ छद्म युद्ध छेड़े रहता है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



