नई दिल्ली। भारत सरकार ने बिजली की बचत के लिए एसी इस्तेमाल की नई नीति बनाई है। इसके मुताबिक एसी बनाने वाली कंपनियों से कहा गया है कि वे ऐसे डिजाइन करें कि कोई भी व्यक्ति इसे 20 डिग्री से नीचे नहीं चला सके। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में अगर आप नया एसी खरीदते हैं तो उसे 16 या 18 डिग्री पर नहीं चला सकेंगे, सिर्फ 20 से 28 डिग्री के बीच ही उसे सेट किया जा सकेगा।
गर्मी के मौसम में एसी से बिजली की खपत रोकने के लिए केंद्र सरकार जल्दी ही नया नियम ला रही है। सरकार का दावा है कि इससे बिजली की बचत होगी, बिल कम आएंगे और देश भर के लाखों उपभोक्ताओं के अगले तीन साल में 18 से 20 हजार करोड़ रुपए की बचत होगी। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है, एसी बनाने वाली कंपनियों के लिए नया नियम कूलिंग को और बेहतर बनाएगा’।
खट्टर ने कहा, ‘इस नियम से गर्मी बढ़ने पर बिजली की डिमांड और बिलों में होने वाली बढ़ोतरी को कम करने में मदद मिलेगी। जैसे ही नए नियम लागू होंगे, ये नियम हर सेक्टर में इस्तेमाल होने वाले एयर कंडीशनर पर लागू होगा, चाहे वो घरों में हो या कॉमर्शियल जगहों जैसे ऑफिस, मॉल, होटल और सिनेमाघरों में, जहां अक्सर एसी को सबसे लोएस्ट सेटिंग पर चलाया जाता है’।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.




