नई दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की दुखद घटना के कुछ दिनों बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति के एक कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन(एनएसयूआई) ने कड़ा विरोध जताया है।
आर्ट्स फैकल्टी के पास आयोजित कार्यक्रम के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय प्रशासन पर असंवेदनशीलता का आरोप लगाया और कुलपति के तत्काल इस्तीफे की मांग की।
एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि जब सत्य निकेतन हादसे से छात्र और उनके परिवार पीड़ा से गुजर रहे हैं, ऐसे समय में कुलपति का समारोह में शामिल होना गंभीर सवाल खड़े करता है।
Also Read : पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से लुढ़के शेयर बाजार
उन्होंने पूछा कि कुलपति ने हादसे से प्रभावित कितने परिवारों और छात्रों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि सत्य निकेतन हादसे ने दिल्ली में छात्रों के लिए सुरक्षित और किफायती आवास की कमी को उजागर किया है। उन्होंने डीयू प्रशासन से हॉस्टल सुविधाओं के तत्काल विस्तार और विश्वविद्यालय तथा निजी छात्र आवासों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट कराने की मांग की।
एनएसयूआई ने हादसे की तत्काल जांच, जिम्मेदारी तय करने, प्रभावित परिवारों से संवाद और छात्रों की सुरक्षा संबंधी शिकायतों के लिए पारदर्शी व्यवस्था बनाने की भी मांग की। संगठन ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा और कल्याण को विश्वविद्यालय के औपचारिक कार्यक्रमों से सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



