प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु के रामेश्वरम में नए पम्बन ब्रिज का उद्घाटन किया। यह एशिया का पहला वर्टिकल लिफ्ट स्पैन रेलवे पुल है। 2.08 किलोमीटर लंबे पुल की नींव नवंबर 2019 में मोदी ने ही रखी थी।
यह पुल रामेश्वरम को भारत की मुख्य भूमि तमिलनाडु के मंडपम से जोड़ता है। इसे डबल ट्रैक और हाई स्पीड ट्रेनों के लिए डिजाइन किया गया है। इसे खास तकनीक और धातु से बनाया गया है, जो इसे जंग और समुद्र के नमकीन पानी से बचाएगी। यह पुल पांच मिनट में 22 मिनट ऊपर उठ जाएगा।
Also Read : दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की फीस वृद्धि पर बवाल आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लिखा पत्र
पीएम मोदी ने रामेश्वरम में 8300 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन
इसके अलावा प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में 83 सौ करोड़ रुपए से ज्यादा की विभिन्न रेल और सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, ‘आज भी देखिए कितना सुखद संयोग है।
रामनवमी का पवित्र दिन है, रामेश्वरम की धरती है। यहां पर पम्बन ब्रिज का उद्घाटन हुआ। 100 साल पहले जिसने यह ब्रिज बनाया, वह गुजरात में पैदा हुआ था। आज नए ब्रिज का जिसने उद्घाटन किया उसका जन्म भी गुजरात में हुआ है’।
उन्होंने भाजपा की स्थापना दिवस की बधाई भी पार्टी कार्यकर्ताओं को दी।
Pic credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


