नई दिल्ली। जंतर मंतर पर 28 जून से प्रदर्शन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने 20 जुलाई को संसद भवन की ओर मार्च करने का ऐलान किया है। दूसरी ओर दिल्ली पुलिस ने कहा है कि सीजेपी की ओर से ऐसे किसी मार्च की न तो मंजूरी मांगी गई है और न पुलिस की ओर से कोई मंजूरी दी गई है। गौरतलब है कि भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने कहा था कि 20 जुलाई तक हर हाल में जीवित रहेंगे ताकि संसद मार्च में हिस्सा ले सकें।
बहरहाल, दिल्ली पुलिस ने रविवार को कहा कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से 20 जुलाई को संसद की ओर मार्च निकाले जाने की खबरें सामने आई हैं। इसे देखते हुए यह स्पष्ट किया जा रहा है कि ऐसे किसी कार्यक्रम को मंजूरी नहीं दी गई है। पुलिस ने बताया है कि संबंधित क्षेत्र में बीएनएसएस की धारा 163 यानी सीआरपीएफ की धारा 144 लगी है। ऐसे में बिना अनुमति किसी भी तरह के प्रदर्शन या जुलूस की इजाजत नहीं होगी। दिल्ली पुलिस ने लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने और लागू प्रतिबंधों का पालन करने की अपील की है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


