चंडीगढ़। अभी चुनाव नहीं हैं फिर डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम 40 दिन की पैरोल पर बाहर आया है। इस बार उसे अपना जन्मदिन मनाने के लिए 40 दिन की पैरोल दी गई है। बलात्कार और हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया राम रहीम मंगलवार को जेल से बाहर आ गया। हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में बंद राम रहीम पैरोल मिलने के बाद मंगलवार सुबह सिरसा डेरे के लिए रवाना हुआ। वह 14वीं बार पैरोल या फरलो लेकर जेल से बाहर आया है।
सिरसा डेरा पहुंचने के साथ ही राम रहीम ने अपने अनुयायियों के लिए पहला वीडियो संदेश भी जारी किया। गौरतलब है कि राम रहीम साध्वियों के यौन शोषण और हत्या के केस में 20 साल की सजा काट रहा है। हालांकि, उसे सिरसा डेरे में भीड़ जमा करने की इजाजत नहीं है। लेकिन वह वर्चुअल तरीके से अपने अनुयायियों से संवाद कर सकता है। इससे पहले राम रहीम नौ अप्रैल 2025 को 21 दिन की फरलो पर बाहर आया था और सिरसा डेरे में रहा था। उस समय उसने सिरसा डेरे में अपने अनुयायियों से मुलाकात की और डेरे का स्थापना दिवस भी मनाया।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.




