राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

राहुल सहित समूचे विपक्ष का सरकार पर हमला

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी भले शनिवार, 10 अक्टूबर के कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल नहीं हुई। लेकिन पार्टी के सर्वोच्च नेता राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई की आलोचना की और सरकार पर हमला किया। राहुल ने एक वीडियो जारी कर कहा, ‘हमने कहा है भारत के साथ न्याय होगा। प्रदर्शनकारियों से मैं कहूंगा कि प्रदर्शन करते रहिए, हम देश को बदलेंगे’। कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया।

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, ‘जिस तरह से पुलिस लोगों को हिरासत में ले रही है, उससे पूरे देश में तानाशाही का माहौल बन रहा है। आप किस तरह का लोकतंत्र चला रहे हैं? पुलिस लोगों के घरों में जाकर उन्हें परेशान कर रही है’। कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा, ‘आप देख रहे हैं कि पिछले पांच दिनों से हमारे साथ क्या हो रहा है। वे इसे और आगे बढ़ा रहे हैं। आज उन्होंने वकीलों को नहीं बख्शा, पत्रकारों को नहीं बख्शा, किसी को नहीं बख्शा। यह आपातकाल है। पुलिस गुरुद्वारे में घुस गई’।

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, ‘आज दिल्ली की सड़कों पर 40 हजार पुलिस, अर्धसैनिक बल और सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। यह अपने आप में दिखाता है कि सरकार इस आंदोलन से कितनी डरी हुई है’। सीपीआई एमएल के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा, ‘लोगों में जरा भी डर नहीं है। जून और जुलाई में जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान उनमें जो थोड़ा बहुत डर बचा था, वह भी गायब हो गया। अब सरकार डरी हुई है, जनता से डरी हुई है, और ज्ञानेश कुमार को बचाने में व्यस्त है’।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment