रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि अत्याधुनिक हथियारों से लैस स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट ‘महेंद्रगिरि’ 11 जुलाई को भारतीय नौसेना में शामिल होने जा रहा है और यह युद्धपोत भारत के समुद्री हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है।
नीलगिरि श्रेणी (प्रोजेक्ट-17ए) के छठे युद्धपोत ‘महेंद्रगिरि’ को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आयोजित एक समारोह में भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा।
नौसेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह युद्धपोत ‘मिशन-प्राइम्ड कॉम्बैट प्लेटफॉर्म’ के रूप में बेड़े में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Also Read : बहामास में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 10 लोगों की मौत
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा विशाखापत्तनम जा रहा हूं, जहां राष्ट्र और भारतीय नौसेना के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण का साक्षी बनूंगा।
उन्होंने कहा स्वदेश निर्मित यह अत्याधुनिक युद्धपोत हमारे ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प तथा घरेलू रक्षा उद्योगों और एमएसएमई की असाधारण क्षमता का प्रमाण है। ‘महेंद्रगिरि’ भारत के समुद्री हितों की रक्षा और सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के हमारे संकल्प को और मजबूत करने के लिए पूरी तरह युद्ध के लिए तैयार है।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.




