nayaindia Jagadguru Rambhadracharya Admitted To Synergy Hospital Dehradun जगद्गुरु रामभद्राचार्य देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में भर्ती

जगद्गुरु रामभद्राचार्य देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में भर्ती

Rambhadracharya :- तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की शुक्रवार को हाथरस में राम कथा के दौरान अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें एयरलिफ्ट करके देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को हाथरस में जब वो राम कथा कर रहे थे, तब अचानक उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई। इसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट करके देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका चेकअप किया। इसमें पता चला कि उन्हें निमोनिया के कारण सीने में थोड़ा संक्रमण हुआ है, लेकिन वो खतरे से बाहर है और उनकी तबीयत अभी ठीक है। गौरतलब है कि शुक्रवार को कथा को विश्राम दिया जाना था।

इसी बीच उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उनके शिष्य दोपहर में उन्हें आगरा ले आए और पहले उन्हें आगरा के पुष्पांजलि हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया। हाॅस्पिटल के मेडिकल आफिसर डाॅ. राकेश शर्मा ने बताया कि सीने में दर्द की शिकायत पर उन्हें यहां लाया गया था। डाॅ. नवनीत शर्मा उनका उपचार कर रहे थे। बाद में रात नौ बजे उन्हें हवाई मार्ग से देहरादून ले जाया गया। प्रारंभिक जांच में उन्हें सीने में संक्रमण होने का पता चला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोन कर उनका हाल जाना। (आईएएनएस)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें