राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

अमेरिका फिर टैरिफ लगा सकता है

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच चल रही व्यापार वार्ता के बीच एक बार फिर अमेरिका ने एक नए प्रावधान के तहत भारत पर टैरिफ लगाने का प्रस्ताव किया है। इस नए प्रावधान के जरिए 50 से ज्यादा देशों पर टैरिफ लगाया जा सकता है। यह प्रस्ताव अमेरिका के व्यापार कानून के सेक्शन 301 के तहत आया है। इसके मुताबिक बंधुआ मजदूरी करा कर यानी जबरन काम करा कर तैयार किए गए उत्पादों पर अमेरिका अतिरिक्त टैरिफ लगा सकता है।

गौरतलब है कि अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि एक जून को भारत पहुंचे और दो जून से वार्ता शुरू हुई है, जो तीन दिन तक चलेगी। इस बीच वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि भारत, सेक्शन 301 की कार्यवाही के तहत प्रस्तावित टैरिफ उपायों पर अमेरिका के साथ लगातार बातचीत कर रहा है। इसके साथ ही मंत्रालय ने बताया कि अमेरिका के साथ दोपक्षीय व्यापार फ्रेमवर्क समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में भी काम चल  रहा है।

बताया जा रहा है कि अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि ने भारत सहित 60 अर्थव्यवस्थाओं की जांच की है और जांच के बाद अमेरिका के व्यापार कानून से जुड़े 1974 के एक प्रावधान के तहत अतिरिक्त टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया है।  भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा है, ‘भारत, सेक्शन 301 की कार्यवाही के हिस्से के रूप में इस मामले पर अमेरिका के साथ लगातार बातचीत कर रहा है’। मंत्रालय ने आगे कहा कि भारत, फ्रेमवर्क समझौते को अंतिम रूप देने के संबंध में भी अमेरिका के साथ चर्चा में लगा हुआ है।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 4 =