राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार
AIPDM Website Banner

खड़गे ने मीडिया से मांगा सहयोग

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस की। इसमें उन्होंने मीडिया को ऑक्सीजन बताते हुए उससे सहयोग मांगा। इससे पहले राहुल गांधी ने भी संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान मीडिया से कहा था कि उनकी भी कुछ जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने इस मौके पर मणिपुर से 14 जनवरी को शुरू हो रही राहुल की यात्रा के बारे में जानकारी दी और नारा व लोगो लॉन्च किया। उन्होंने मीडिया के सामने भारत जोड़ो न्याय यात्रा का स्टिकर अपनी गाड़ी पर चिपकाया। कांग्रेस के सभी नेता ऐसा स्टिकर अपनी गाड़ियों पर लगाएंगे।

भारत जोड़ न्याय यात्रा की जानकारी देते हुए खड़गे ने कहा कि यह यात्रा जिस प्रदेश से गुजर रही है, वहां के प्रदेश अधिकारियों से बातचीत की गई है। खड़गे ने मीडिया के महत्व पर जोर देते हुए कहा- आप लोग हमारे लिए ऑक्सीजन की तरह हैं। हमें आपका साथ जरूरी है नहीं तो हमारी पार्टी खत्म हो जाएगी। उन्होंने बताया- भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा और संवाद करेंगे, जैसा पहले भारत जोड़ो यात्रा में हुआ था। खड़गे ने कहा- हमने इस यात्रा में इंडिया गठबंधन के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया है। इस यात्रा से भारत जोड़ो यात्रा जैसी ही सफलता की उम्मीद है।

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के बारे में सवालों के जवाब देते हुए खड़गे ने कहा कि सब कुछ ठीक है। विपक्षी गठबंधन के संयोजक के सवाल पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह अमिताभ बच्चन के कौन बनेगा करोड़पति के सवाल की तरह है। खड़गे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विपक्षी गठबंधन में कोई भूमिका दिए जाने के सवाल पर कहा कि अगले 10 से 15 दिन में इस बारे में फैसला कर लिया जाएगा।

प्रधानमंत्री के लक्षद्वीप दौरे की फोटो को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने उन पर निशाना साधा। खड़गे ने कहा- प्रधानमंत्री सब जगह जाते हैं। लेकिन मणिपुर अभी तक नहीं गए। क्या वह देश का हिस्सा नहीं है? संसद में विपक्षी सांसदों के निलंबन पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- हमने संसद में अपनी बात रखने की कोशिश की, लेकिन सरकार ने बात नहीं करने दिया। सबसे मजेदार बात है की जो शांत थे उन्हें भी सस्पेंड कर दिया गया और जो खड़े हुए उन्हें भी सस्पेंड कर दिया। उन्होंने कहा कि संसद में बोलने नहीं दिया गया इसलिए कांग्रेस यात्रा निकाल रही है।

केंद्रीय एजेंसियों ईडी, सीबीआई आदि की कार्रवाई पर खड़गे ने कहा- एजेंसियों का उपयोग करके विपक्ष के नेताओं को टारगेट किया जा रहा है। नेताओं के साथ साथ उनके रिश्तेदारों को भी टारगेट किया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने राम मंदिर के उद्घाटन के लिए मिले न्योते पर बताया की उन्हें राम मंदिर का निमंत्रण मिला है। इस पर वे कुछ दिनों में फैसला लेंगे। गौरतलब है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से मुंबई तक की यात्रा 14 जनवरी से शुरू होगी और यह 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसमें शामिल लोग बसों से और पैदल यात्रा भी करेंगे।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *