नई दिल्ली। चंद्रयान पर उतरने के बाद चंद्रमा के रहस्यों की खोज कर रहे प्रज्ञान रोवर ने धरतीवासियों के लिए एक संदेश भेजा है। उसने कहा है कि वह जल्दी ही नई और अच्छी जानकारियां भेजने वाला है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, इसरो ने चंद्रयान-तीन को लेकर मंगलवार को नया अपडेट जारी किया, जिसमें उसने बताया कि प्रज्ञान रोवर सही तरह से काम कर रहा है और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है। प्रज्ञान रोवर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर घूम रहा है और वहां से नई जानकारी जुटा रहा है।
इसरो ने बताया कि रोवर अब चंद्रमा पर रहस्यों का पता लगाने में जुटा है। साथ ही उसने वहां से धरतीवासियों के लिए खास संदेश भी भेजा है। इसरो ने ट्विटर पर प्रज्ञान रोवर का संदेश पोस्ट किया, जिसमें लिखा था- हेलो धरतीवासियों यह चंद्रयान-तीन का प्रज्ञान रोवर है। मैं आशा करता हूं आप अच्छे होंगे। मैं आपको बताना चाहूंगा कि मैं चंद्रमा पर रहस्यों का पता लगाने के लिए आगे बढ़ रहा हूं। मैं अपने दोस्त विक्रम लैंडर के संपर्क में हूं। हमारी कंडीशन ठीक है। जल्दी ही कुछ अच्छी जानकारी आने वाली है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


