nayaindia drone attack indian ocean भारत आ रहे जहाज पर हिंद महासागर में हमला

भारत आ रहे जहाज पर हिंद महासागर में हमला

नई दिल्ली। सऊदी अरब से भारत आ रहे एक कार्गो शिप पर हिंद महासागर में ड्रोन से हमला होने की खबर है। बताया जा रह है कि ड्रोन हमले के कारण विस्फोट हुआ और आग लग गई। हालांकि इस घटना में किसी के मारे जाने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि जहाज के चालक दल में 20 भारतीय शामिल हैं। सऊदी अरब से आ रहे कार्गो जहाज एमवी केम प्लूटो पर हमले के बाद भारतीय तटरक्षक अलर्ट हो गए और कोस्ट गार्ड का एक जहाज वहां पहुंचा।

जिस समय हमला वह हुआ उस समय जहाज पोरबंदर तट से 217 समुद्री मील दूर थी। कच्चा तेल लेकर यह जहाज सऊदी अरब के एक बंदरगाह से चला था और मेंगलुरू की ओर जा रहा था। रक्षा अधिकारियों ने कहा कि भारतीय विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र में गश्त कर रहे तटरक्षक जहाज आईसीजीएस विक्रम को संकट में फंसे कार्गो शिप की ओर जाने के निर्देश दिए गए। तटरक्षक पोत ने क्षेत्र के सभी जहाजों को सहायता करने के लिए सतर्क कर दिया है।

खबरों के मुताबिक, जहाज पर लगी आग बुझ गई है लेकिन इससे जहाज के कामकाज पर असर पड़ा है। चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार को अगवा किए गए माल्टा के झंडे वाले मालवाहक जहाज से एक घायल नाविक को निकालने में भारतीय नौसेना ने मदद की थी। कुछ दिन पहले अरब सागर में कुछ समुद्री डाकू हेलीकॉप्टर के जरिए एक कार्गो जहाज पर उतर गए थे और उस पर कब्जा कर लिया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें