मुंबई। हिंद महासागर में चीन के बढ़ते अतिक्रमण के बीच भारत ने नौसेना में एक नया युद्धपोत शामिल किया है। यह सभी आधुनिक हथियारों और उपकरणों से लैस है। स्टील्थ गाइडेड मिसाइल से लैस आईएनएस इम्फाल मंगवार को भारतीय नौसेना में शामिल हो गया। यह पहला युद्धपोत है, जिसका नाम पूर्वोत्तर के किसी शहर के नाम पर है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आईएनएस इम्फाल को मुंबई डॉकयार्ड में नौसेना में शामिल कराया।
यह युद्धपोत नौसेना की पश्चिमी कमान में शामिल होगा। यह युद्धपोत सतह से सतह पर मार करने वाली आठ बराक और 16 ब्रह्मोस एंटीशिप मिसाइल, सर्विलांस रडार, 76 एमएम रैपिड माउंट गन, एंटी सबमरीन टॉरपीडो से लैस है। रक्षा मंत्रालय के मुंबई स्थित शिपयार्ड मझगांव डॉकशिप बिल्डर्स लिमिटेड ने आईएनएस इम्फाल को बनाया है। इस कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत सरकार ने एमवी केम प्लूटो पर ड्रोन हमले और लाल सागर में एमवी साईबाबा पर हमले को गंभीरता से लिया है। मर्चेंट नेवी जहाजों पर हालिया हमलों के बाद भारत ने समुद्र में गश्त बढ़ा दी है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


