राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

उत्तर में आग बरस रही

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में आसमान से आग बरस रही है। इस बीच पश्चिम से मध्य भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा मानसून कमजोर पड़ गया है और दूसरी ओर उत्तर भारत के कई राज्यों में हीटवेव का दौर बढ़ गया है। उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इस बीच वाराणसी में भीषण गर्मी की वजह से एक पर्यटक की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और बिहार के कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

इस बीच देश के ज्यादातर राज्यों में पहुंच चुका मानसून कमजोर हो गया है। इस वजह से मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में यह चार दिन बाद यानी 19 जून तक पहुंचेगा। हालांकि राजस्थान में मानसून का असर दिख सकता है। शनिवार को वहां आंधी और बारिश की भविष्यवाणी की गई है। उधर, उत्तर प्रदेश के 73 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में 15 से 18 जून तक भीषण गर्मी और लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और जम्मू में भी दो दिन हीटवेव की स्थितियां बन सकती हैं।

हालांकि पूर्वोत्तर में बारिश होती रहेगी। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर के सात राज्यों असम, मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम और मिजोरम में तेज रफ्तार से हवाएं चलने और बारिश की संभावना जताई है। ऐसा मौसम सात दिन तक रह सकता है। बहरहाल, उत्तर प्रदेश के कई शहरों में तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। राजधानी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में तापमान 44 से 46 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया है। राजधानी में तो न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री से ऊपर है।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *