nayaindia cold wave उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड

नई दिल्ली। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और शीतलहर की वजह से कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टी बढ़ा दी गई है। राजधानी दिल्ली सहित नोएडा और गाजियाबाद में भी स्कूलों की छुट्टी बढ़ा दी गई है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में रविवार को कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी जारी की। इन राज्यों में आठ और नौ जनवरी को शीतलहर का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक 14 राज्यों में कोहरे की स्थिति बनी हुई है। इनमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, ओडिशा शामिल हैं। इसके अलावा पूर्वोत्तर में असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में भी घने कोहरे का अनुमान जताया गया है। कोहरे की वजह से राजधानी दिल्ली में रविवार को दो दर्जन ट्रेनें कई घंटे दरी से पहुंचीं। राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार से आने वाली ट्रेनें सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं।

दिल्ली में ठंड को देखते हुए राज्य सरकार ने नर्सरी से पांचवीं क्लास तक की छुट्‌टी 12 जनवरी तक बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, तमिलनाडु और केरल में बारिश हुई है। इसके बाद इन राज्यों के तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। रांची जैसे शहरों में रविवार को घना कोहरा रहा।

 

Tags :

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें