राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

यूपी के हमीरपुर में बन रहा पुल गिरा, छह की मौत

gujarat university hostel Afghanistan Student

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक निर्माणाधीन पुल गिर गया है। इसमें दब कर छह लोगों की मौत हो गई है। घटना हमीरपुर की है। कहा जा रहा है कि तेज आंधी की वजह से पुल गिरा। हालांकि इसमें निर्माण कंपनी और अधिकारियों की लापरवाही की भी बात सामने आ रही है। उधर तेज आंधी की वजह से लखनऊ में रेलवे स्टेशन का टिन शेड गिर गया, जिसमें दो लोग घायल हुए।

गौरतलब है कि हमीरपुर में बेतवा नदी पर पुल का निर्माण हो रहा है। गुरुवार को आधी रात के बाद करीब दो पुल बजे गिर गया। उसके नीचे दब कर छह मजदूरों की मौत हो गई। राज्य सेतु निगम निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने की वजह आंधी, तूफान बता रहा है। हालांकि कई मीडिया समूहों की रिपोर्टिंग में कहा गया है कि ठेका लेने वाली कानपुर की कंपनी ‘द शेल्टर कंस्ट्रक्शन’ के और सेतु निगम के अधिकारियों की लापरवाही से हुआ है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए सेतु निगम के एमडी धर्मवीर सिंह ने सहायक अभियंता को निलंबित कर दिया है, जबकि डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। पुल गिरने के बाद तीन सदस्यों की उच्च स्तरीय विभागीय जांच कमेटी बनाई गई है। संयुक्त प्रबंध निदेशक, मुख्य परियोजना प्रबंधक (डिजाइन) और कानपुर के मुख्य परियोजना प्रबंधक वीके सेन को कमेटी में शामिल किया गया है। हालांकि यह प्रोजेक्ट वीके सेन के ही सुपरविजन में चल रहा था। ऐसे में उनको जांच कमेटी में रखने पर विभाग के भीतर ही सवाल उठने रहे हैं।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − four =