राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

यमन के हूती विद्रोही रेड सी में शुल्क लगाएंगे

नई दिल्ली। होर्मुज की खाड़ी अभी खुली नहीं है और ईरान व ओमान मिल कर वहां शुल्क वसूलने की तैयारी कर रहे हैं और इस बीच खबर है कि यमन के हूती विद्रोही रेड सी के दक्षिणी हिस्से से गुजरने वाले कारोबारी जहाजों पर शुल्क लगाने की तैयारी कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। हालांकि, इसे कब लागू किया जाएगा, इसकी समयसीमा तय नहीं की गई है।

गौरतलब है कि रेड सी को अदन की खाड़ी से जोड़ने वाला प्वाइंट बाब-अल-मंदेब है। यह भी दुनिया का अहम समुद्री रास्ता है, जहां से होकर पूरी दुनिया के करीब सात फीसदी ईंधन की सप्लाई होती है। बताया जा रहा है कि जुलाई में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए हूती नेता ईरान गए थे। वहां ईरानी अधिकारियों ने जहाजों पर टैक्स लगाने का आइडिया दिया था। बाद में ईरानी सलाहकारों ने हूती अधिकारियों के साथ मिलकर टैक्स वसूलने के लिए एक संभावित व्यवस्था तैयार करने में भी मदद की। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीनी जहाजों को इस शुल्क से छूट दी जा सकती है।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment