

/
RSS Feed
नमस्कार, मैं हरिशंकर व्यास। इजरायल ने हमास और हिजबुल्लाह को मिटाने की कसम खा रखी है। अब जंग छिड़ी है तो गजा पट्टी से लेकर लेबनान तक आम मुसलमान भी हमले का शिकार तो हो ही रहे हैं और वो यहां से दूसरी जगह शरण की ताक में लगे हैं लेकिन उन्हें शरण देने के लिए वो मुसलमान देश भी तैयार नहीं जो दिन रात इस्लाम और ईमान की दुहाई देते रहते हैं। यहीं नहीं दुनियाभर में खुद से खुद को सबसे विद्धान बताने वाले तथाकथित इस्लामिक स्कालर ऐसे ऐसे बयान देते हैं कि आदमी सिर पीट ले। ऐसे में अगर कोई मुसलमान ये सवाल उठाए कि क्या मुसलमान मनुष्य नहीं हैं? तो उसका जवाब क्या है और इसके जिम्मेदार कौन है। इन्हीं सवालों के बीच कॉलम अपन तो कहेंगे में आज मेरे विचार का शीर्षक है।
मुसलमान क्या मनुष्य नहीं?
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


