राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

11 बल्लेबाज, जिन्होंने ‘चौके-छक्कों’ से ही पूरा कर दिया आईपीएल ‘शतक’

टी20 फॉर्मेट बल्लेबाजों का खेल है, जिसमें ‘चौके-छक्के’ फैंस का जमकर मनोरंजन करते हैं। आइए, उन 5 बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने बाउंड्री की बरसात के साथ ही अपना शतक पूरा किया। 

154 रन: क्रिस गेल चौके-छक्कों के साथ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 23 अप्रैल 2013 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 175 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 66 गेंदों का सामना किया, जिसमें 17 छक्के और 13 चौके लगाए। यानी बाउंड्री से ही गेल ने 154 रन अपने खाते मे जोड़ लिए।

118 रन: आईपीएल इतिहास का सबसे पहला मैच 18 अप्रैल 2008 को खेला गया, जिसमें केकेआर की ओर से खेलते हुए ब्रैंडन मैक्कुलम ने आरसीबी के खिलाफ 73 गेंदों में 158 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 13 छक्के और 10 चौके निकले।

116 रन: अभिषेक शर्मा ने 12 अप्रैल 2025 को सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए पंजाब किंग्स के विरुद्ध 141 रन की पारी खेली, जिसमें 10 छक्के और 14 चौके शामिल थे।

Also Read : चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कीमतें बढ़ेंगी: राहुल गांधी

112 रन: एबी डिविलियर्स ने 14 मई 2016 को आरसीबी की ओर से खेलते हुए गुजरात लॉयन्स के विरुद्ध 129 रन की पारी खेली, जिसमें 12 छक्के और 10 चौके शामिल थे। इसके बाद 30 अप्रैल 2023 को यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के विरुद्ध 124 रन बनाए। उनकी इस पारी में 8 छक्के और 16 चौके शामिल थे।

106 रन: गेल ने 17 मई 2012 को आरसीबी की ओर से खेलते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स के विरुद्ध 128 रन की पारी खेली। इस दौरान 62 गेंदों का सामना करते हुए गेल ने 13 छक्के और 7 चौके लगाए थे।

102 रन: सनथ जयसूर्या ने 14 मई 2008 को मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए सीएसके के विरुद्ध 48 गेंदों में 114 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 11 छक्के और 9 चौके निकले। इसके बाद 10 मई 2018 को ऋषभ पंत ने दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 63 गेंदों में 7 छक्कों और 15 चौकों के साथ कुल 128 रन की पारी खेली थी।

110 रन: क्रिस गेल ने 6 मई 2015 को आरसीबी की ओर से खेलते हुए किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 57 गेंदों में 12 छक्कों और 7 चौकों के साथ 117 रन बनाए, जबकि 10 मई 2015 को एबी डिविलियर्स ने 59 गेंदों में 4 छक्कों और 19 चौकों के साथ 133 रन की पारी खेली। 18 मई 2022 को लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए क्विंटन डी कॉक ने 70 गेंदों में 10 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 140 रन की पारी खेली थी।

Pic Credit : X

Tags :

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + nineteen =

और पढ़ें