राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने बंगलादेश को आठ विकेट से हराया

मेगन शूट (चार विकेट) और ऐनाबेल सदरलैंड (दो विकेट/ नाबाद74), एलिस पेरी (नाबाद 64) रन के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में बंगलादेश को 164 गेंदे शेष रहते आठ विकेट से शिकस्त दी। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। मेगन शूट को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच तथा प्लेयर ऑफ सीरीज’ के पुरस्कार से नवाजा गया।

173 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 22.4 ओवरों में दो विकेट पर 175 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाको पहला झटका दूसरे ही ओवर में जॉर्जिया वॉल (11) रन के रूप में लगा। इसके बाद बेथ मूनी (21) रन बनाकर आउट हुई। इसके बाद एलिस पेरी और ऐनाबेल सदरलैंड ने 137 रनों की अविजित साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिला दी। एलिस पेरी ने 64 गेंदों में आठ चौके लगाते हुए (नाबाद 65) रन बनाये। ऐनाबेल सदरलैंड ने 52 गेंदेां में 12 चौके लगाते हुए (नाबाद 74) रनों की मैच विजयी पारी खेली।

Also Read : श्रीलंका ने टी-20 सीरीज जीती

बंगलादेश के लिए सुल्ताना खातून और दिशा बिस्वास ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने बंगलादेश को 49.5 ओवरों में 172रनों के स्कोर पर समेट दिया था। आज यहां टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बंगलादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 45 रन के स्कोर तक अपने चार विकेट गंवा दिये। मुर्शीदा खातून (एक), शर्मिन सुल्ताना (छह), कप्तान निगार सुल्तान (तीन) और शोभना मोस्तारी (नौ) रन बनाकर आउट हुई। इन चारों बल्लेबाजों को मेगन शूट ने आउट किया।

इसके बाद शर्मीन अख्तर और शोरना अख्तर की जोड़ी ने बंगलादेश की पारी को संभालने का प्रयास किया। इन दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी हुई। 34वें ओवर में एलिस पैरी ने शर्मीन अख्तर (50) रन को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। इसके बाद ऋतु मोनी (नौ) और राबेय खान (13) रन बनाकर आउट हुई। 49वें ओवर में एनाबेल सदरलैंड ने शोरना अख्तर (54) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। इसी ओवर की अखिरी गेंद पर सदरलैंड ने हबीबा इस्लाम (शून्य) का भी शिकार कर लिया। 50वें ओवर की पांचवीं गेंद पर गार्डनर ने सुल्ताना ख़ातून (पांच) रन को आउट कर बंगलादेश की पारी का 172 रन के स्कोर पर अंत कर दिया।

Pic Credit : UNI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment