nayaindia 7 हार के बाद भी आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में पहुंच सकती है मुंबई इंडियंस?
खेल समाचार

7 हार के बाद भी आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में पहुंच सकती है मुंबई इंडियंस? जानिए कैसे

ByNI Sports Desk,
Share
Mumbai Indians
Image Credit: IPL

IPL 2024: आईपीएल 2024 का 48वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। लखनऊ ने यह मैच आसानी से जीत लिया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को प्लेऑफ (Playoffs) में जगह बनाने के लिए जीतना जरूरी था लेकिन इस हार के बाद मुंबई के लिए प्लेऑफ की राह काफी मुश्किल हो गई है।

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अपना दसवां मैच हार गई है। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए मुंबई को दसवें मैच से लेकर लगातार पांचों मैच जीतने थे। लेकिन इन पांच मैचों में उसे एक मैच में हार मिली। जिसके बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की प्लेऑफ (Playoffs) के लिए क्वालीफाई का रास्ता काफी कठिन हो गया है। अब मुंबई को बाकी बचे चारों मैच जीतने होंगे और बाकी टीमों की हार की दुआ भी करनी होगी। अगर मुंबई चारों मैच जीत भी जाएं तो भी उनके पॉइंट्स 14 ही रहेंगे।

पांच बार की IPL चैंपियन मुंबई (Mumbai Indians) इस सीजन में अब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में टीम ने इस सीजन में अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें सात मैचों में हार का मुँह देखना पड़ा और सिर्फ 3 मैच ही जीत पाई है। मुंबई (Mumbai Indians) के पास -0.272 का नेट रनरेट और 6 पॉइंट्स हैं। मुंबई इंडियंस 6 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर है।

लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) इस सीजन प्लेऑफ में जगह बनाने के मजबूत दावेदारों में से एक मानी जा रही है। केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम लगातार दो सीजन प्लेऑफ में पहुंची है। लखनऊ (Lucknow Super Giants) ने भी इस सीजन में अब तक 10 मैच खेले हैं। इन 10 मैचों में उन्हें चार मैचों में हार और 6 मैचों में जीत मिली। लखनऊ (Lucknow Super Giants) के पास +0.094 नेट रन रेट के साथ 12 पॉइंट्स हैं। और पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। अब लखनऊ को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सिर्फ 2 जीत की दरकार है। अब लखनऊ का अगला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। जो बहुत ही अहम होगा।

यह भी पढ़ें :- T20 World Cup 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, KL Rahul समेत इन 7 खिलाड़ियों की हुई छुट्टी

यह भी पढ़ें :- स्लो ओवर रेट के चलते हार्दिक पांड्या पर लगा 24 लाख का जुर्माना

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें