पुणे। दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 113 रन से हरा दिया और इस तरह तीन मैचों की शृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। उसने एक मैच बाकी रहते शृंखला पर कब्जा कर लिया। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत को घर में हरा कर शृंखला जीती है। न्यूजीलैंड की टीम 1955 से भारत दौरे पर आ रही है लेकिन अब तक टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी थी। शनिवार को उसका 69 साल का इंतजार खत्म हुआ। उसने पुणे में दूसरे टेस्ट में भारत को हरा कर शृंखला पर कब्जा किया।
भारत अपने घर में 12 साल में पहली बार टेस्ट सीरिज हारा है। भारत अपने घर में आखिरी टेस्ट सीरिज 2012 में हारा था। उस समय इंग्लैंड ने टीम इंडिया को भारतीय सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में हराया था। इंग्लैंड ने चार मैचों की टेस्ट सीरिज को 2-1 से अपने नाम किया था। सीरीज का एक मैच बराबरी पर छूटा रहा था। न्यूजीलैंड से हार के बाद 18 सीरिज से घरेलू मैदानों पर नहीं हारने का सिलसिला भी टूट गया है। बारिश से प्रभावित कनपुर के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया था।
पुणे में खेल गए दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने भारत को 113 रन से हराया। आखिरी मुकाबला एक नवंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। शनिवार को मुकाबले के तीसरे दिन 359 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम दूसरी पारी में 245 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 255 रन बनाए थे। पहली पारी में उसने 259 और भारत ने 156 रन का स्कोर बनाया। मिचेल सैंटनर ने पहली पारी में सात और दूसरी पारी में छह विकेट लिए। इस मैच में एक रिकॉर्ड यह भी बना कि रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा विकट लेने का अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब अश्विन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.
Image Source: ANI


