राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

चेन्नई सुपर किंग्स को लगा करारा झटका, आईपीएल 2026 से बाहर हुए नाथन एलिस

चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 के आगाज से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज नाथन एलिस इंजरी की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। चेन्नई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर इस बात की जानकारी दी है।  

नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग की इंजरी से जूझ रहे हैं, जिसके कारण वह आगामी सीजन में नहीं खेल पाएंगे। हालांकि, चेन्नई ने एलिस के रिप्लेसमेंट का ऐलान अभी नहीं किया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग की इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। हम उनके जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं।

नाथन एलिस को चेन्नई सुपर किंग्स ने ऑक्शन में 2 करोड़ रुपए में खरीदा था। इससे पहले वह चार सीजन तक पंजाब किंग्स के साथ रहे थे। एलिस का प्रदर्शन पिछले एक साल में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेलते हुए शानदार रहा है। यही कारण है कि एलिस की इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भूमिका काफी अहम मानी जा रही थी। 

Also Read :

एलिस का बाहर होना चेन्नई के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि टीम का तेज गेंदबाजी अटैक पहले से ही काफी कमजोर नजर आ रहा है। नाथन एलिस के इस सीजन से बाहर होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के विदेशी तेज गेंदबाजों के ग्रुप में अब मैट हेनरी, जेमी ओवरटन और जैक फॉल्क्स ही बचे हैं। वहीं, भारतीय गेंदबाजों में खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह और मुकेश चौधरी शामिल हैं। 

ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली इस टीम में भारत के टी20 विश्व कप विजेता शिवम दुबे और अमन खान भी गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर के तौर पर मौजूद हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करेगी। इसके बाद टीम की अगली भिड़ंत 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स के साथ होगी, जबकि 5 अप्रैल को चेन्नई का सामना आरसीबी से एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में होगा। 11 अप्रैल को चेन्नई अपने घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स की मेजबानी करेगी।

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर रही थी। चेन्नई 14 मुकाबलों में से सिर्फ 4 में ही जीत दर्ज कर सकी थी, जबकि 10 मुकाबलों में टीम को हार झेलनी पड़ी थी।

Pic Credit : ANI

Tags :

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × four =

और पढ़ें