राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

नाहिद राणा ने खोला ‘पंजा’, बांग्लादेश के खिलाफ 198 रन बनाकर न्यूजीलैंड टीम ऑल आउट

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच सोमवार को वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला ढाका के शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की पूरी टीम 48.4 ओवर में 198 रन बनाकर ऑल आउट हुई।  

दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। हेनरी निकोल्स 26 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, विल यंग भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 2 रन बनाकर नाहिद राणा का शिकार बने। कप्तान टॉम लाथम इस मुकाबले में भी फ्लॉप रहे और उन्होंने 35 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 14 रन बनाए।

हालांकि, इसके बाद चौथे विकेट के लिए मोहम्मद अब्बास और निक केली ने 56 रन जोड़े। अब्बास 34 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, निक केली ने एक छोर संभाले रखा और उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। 

Also Read : पश्चिम बंगाल के लोगों ने ममता बनर्जी को विदाई देने का मन बना लिया है: जेपी नड्डा

केली ने 102 गेंदों का सामना करते हुए 83 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 14 चौके लगाए। डीन फॉक्सक्रॉफ्ट भी कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ सके और 15 रन बनाकर आउट हुए। नाथन स्मिथ ने 23 गेंदों में नाबाद 18 रन बनाए। वहीं, ब्लेयर टिकनर ने 11 गेंदों में 12 रन बनाए।

बांग्लादेश के गेंदबाजों के आगे न्यूजीलैंड का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। बांग्लादेश की तरफ से नाहिद राणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर में सिर्फ 32 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। वहीं, शोरीफुल इस्लाम भी अच्छी लय में दिखाई दिए, और उन्होंने 10 ओवर में 32 रन देकर निक केली और टिकनर का विकेट अपने नाम किया। सौम्य सरकार और रिशाद हुसैन ने एक-एक विकेट चटकाया।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: हेनरी निकोल्स, निक केली, विल यंग, ​​टॉम लाथम (विकेटकीपर), मोहम्मद अब्बास, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, जोश क्लार्कसन, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, जेडन लेनोक्स और विलियम ओ’रूर्के।

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (विकेटकीपर), तौहीद ह्रदय, सौम्य सरकार, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), रिशाद हुसैन, शोरीफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद और नाहिद राणा।

Pic Credit : ANI

Tags :

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 9 =

और पढ़ें