राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

न्यूजीलैंड ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराया

बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज जेडन लेनोक्स की लगातार दूसरे मैच में शानदार गेंदबाजी से वेस्टइंडीज की टीम अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रही जिससे न्यूजीलैंड ने तीसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच छह विकेट से जीतकर पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली।

पहले बल्लेबाजी के लिए उतरे वेस्टइंडीज का स्कोर एक समय एक विकेट पर 67 रन था लेकिन इसके बाद उसकी बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और पूरी टीम 37.1 ओवर में 140 रन पर ढेर हो गई।

वेस्टइंडीज की तरफ से केवल तीन बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे। इनमें कीसी कार्टी ने सर्वाधिक 48 रन बनाए। उनके अलावा अकीम ऑगस्ट (26) और शिमरोन हेटमायर (26) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए।

Also Read : अमेरिकी हवाई हमलों में ईरान के चाबहार बंदरगाह का एक टावर ढहता दिखा

पिछले मैच में भी वेस्टइंडीज का स्कोर एक समय बिना किसी नुकसान के 63 रन था लेकिन उसकी टीम 138 रन पर आउट हो गई थी।

न्यूजीलैंड के लिए लेनोक्स ने 52 रन देकर चार विकेट लिए। उन्होंने पिछले मैच में 19 रन देकर पांच विकेट लिए थे। मिशेल सैंटनर ने 8.1 ओवर में 15 रन देकर दो और माइकल ब्रैसवेल ने 33 रन देकर दो विकेट लिए।

न्यूजीलैंड ने 39.3 ओवर में चार विकेट पर 141 रन बनाकर जीत हासिल की।

हेनरी निकोल्स ने 24 और विल यंग ने 23 रन बनाकर पहले विकेट के लिए मजबूत साझेदारी की। डैरिल मिचेल ने बीच के ओवरों में 28 रन बनाए तथा टॉम लैथम और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने पांचवें विकेट के लिए 52 रन की अटूट साझेदारी करके न्यूजीलैंड को जीत दिलाई।

लैथम एक बार फिर भरोसेमंद साबित हुए। उन्होंने 53 गेंदों में नाबाद 31 जबकि फॉक्सक्रॉफ्ट ने 28 गेंदों में नाबाद 22 रन बनाए।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment