nayaindia धोनी-रोहित शर्मा को पछाड़ कर संजू सैमसन ने आईपीएल में बनाया नया रिकॉर्ड
खेल समाचार

धोनी-रोहित शर्मा को पछाड़ कर संजू सैमसन ने आईपीएल में बनाया नया रिकॉर्ड

ByNI Sports Desk,
Share
Sanju Samson (4)
Image Credit: IPL

आईपीएल 2024 के 56वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपनी छठी जीत हासिल की। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) ने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन को टीम को जीत नहीं दिला सके। संजू सैमसन (Sanju Samson) ने शानदार प्रदर्शन कर अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। सैमसन आईपीएल में सबसे तेज 200 छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने एमएस धोनी और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है।

सैमसन (Sanju Samson) ने सबसे तेज 200 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने एमएस धोनी के इस लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। उन्होंने ये कारनामा महज 159 पारियों और 3081 गेंदों में किया। धोनी ने 165 पारियों और 3126 गेंदों में 200 छक्के लगाए थे। रोहित शर्मा ने 185 पारियों और 3798 गेंदों में 200 छक्के लगाए थे।

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के द्वारा दिए गए 222 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सैमसन पहले ही ओवर में बल्लेबाजी करने आए क्योंकि यशस्वी जायसवाल सिर्फ 2 गेंद खेलकर आउट हो गए। सैमसन ने पारी की पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया और आईपीएल हिस्ट्री में 200 छक्के लगाने वाले दुनिया के 10वें खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया। इस लिस्ट में उनके साथ क्रिस गेल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, एमएस धोनी, डेविड वॉर्नर, आंद्रे रसेल, कीरोन पोलार्ड और सुरेश रैना हैं।

सैमसन (Sanju Samson) के कैच ने विवाद पैदा कर दिया क्योंकि कई लोग निश्चित नहीं थे कि शाई होप बाउंड्री के करीब कैच लेने में कामयाब रहे या नहीं। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान की ऑन-फील्ड अंपायरों के साथ-साथ तीसरे अंपायर माइकल गॉफ के साथ तीखी नोकझोंक हुई, जिन्होंने तुरंत आउट का फैसला लिया।

यह भी पढ़ें :- धोनी-कोहली नहीं, इस खिलाडी के नाम है सबसे ज्यादा T20 World Cup खेलने का रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें :- T20 World Cup 2024: बीसीसीआई ने लॉन्च की टीम इंडिया की भगवा रंग में नई जर्सी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें