डूसू में एबीवीपी का परचम
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने परचम लहराया है। शुक्रवार को घोषित चुनाव परिणामों में 4 में से 3 सीटों पर एबीवीपी को जीत मिली है। अध्यक्ष पद पर आर्यन मान जीते हैं। डूसू चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। एबीवीपी ने शुरुआत से ही बढ़त को जारी रखा। आखिर में अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के प्रत्याशी विजयी घोषित हुए। अध्यक्ष पद के एबीवीपी उम्मीदवार आर्यन मान ने जीत हासिल की, जबकि सचिव पद पर कुणाल चौधरी जीते और संयुक्त सचिव पद पर दीपिका झा जीतीं। उपाध्यक्ष पद...