मिस वर्ल्ड बनने से पहले ऐश्वर्या राय को मिला था ‘राजा हिंदुस्तानी’ का ऑफर
बॉलीवुड और दुनिया भर में अपनी खूबसूरती और अदाकारी से सभी के दिलों पर राज करने वालीं ऐश्वर्या राय बच्चन आज भी लोगों की फेवरेट हैं। उनका नाम जब भी जुबां पर आता है, लोग उनके ग्लैमर, स्मार्टनेस और सादगी की तारीफ करने लगते हैं। ऐश्वर्या ने अपने करियर में जो मुकाम हासिल किया है, वह किसी सपने से कम नहीं। बहुत कम लोग जानते हैं कि अगर ऐश्वर्या मिस वर्ल्ड का खिताब नहीं जीततीं, तो उनकी पहली फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' होती, लेकिन किस्मत ने उन्हें एक अलग रास्ता दिखाया और उनकी पहली फिल्म 'प्यार हो गया' बनी। यह कहानी...