अकाली दल और भाजपा का तालमेल होगा!
पंजाब विधानसभा चुनाव में अब एक साल से थोड़ा ज्यादा समय बचा है। 2027 के मार्च में विधानसभा चुनाव होने वाला है। उससे पहले अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी में तालमेल की अटकलें शुरू हो गई हैं। जानकार सूत्रों का कहना है कि दोनों पार्टियों में बैक चैनल वार्ता शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि दोनों पार्टियों को अंदाजा हो गया है कि अकेले लड़ कर उनको कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है। गौरतलब है कि दोनों पार्टियों का करीब 30 साल का गठबंधन था, जो तीन विवादित कृषि कानूनों और किसान आंदोलन की वजह...