भाजपा और अकाली दल क्या साथ आएंगे?
पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट पर हुए उपचुनाव का नतीजा भाजपा और अकाली दल की राजनीति को बदलने वाला साबित हो सकता है। इस सीट पर उपचुनाव बहुत अहम था क्योंकि आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया था। अरोड़ा को 35 हजार से कुछ ज्यादा वोट मिले। उनको चुनौती दे रहे कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को 24 हजार से कुछ ज्यादा वोट मिले। भाजपा तीसरे स्थान पर रही। उसके उम्मीदवार जीवन गुप्ता को 20 हजार 323 वोट मिले। चौथे स्थान पर रहे अकाली दल के परूपकार सिंह घूमन को 82 सौ वोट...