Akbar Road

  • कांग्रेस 24, अकबर रोड नहीं छोड़ना चाहती

    कांग्रेस पार्टी ने वैसे तो अपना मुख्यालय इंदिरा भवन में शिफ्ट कर लिया है, जो राजधानी के दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर ही स्थित है। हालांकि कांग्रेस कोटला मार्ग से एंट्री दिखाती है इससे पहले कांग्रेस का मुख्यालय 24, अकबर रोड पर था। अब भी वह इमारत कांग्रेस के पास है और कई प्रकोष्ठ के कार्यालय वहां से काम करते हैं। उस इमारत की खास बात यह है कि उससे सटे सोनिया गांधी का 10, जनपथ आवास है। वे पैदल कांग्रेस कार्यालय पहुंचती रही हैं। कहा जा रहा है कि कांग्रेस किसी तरह से 24, अकबर रोड बचाए रखना चाहती है।...

  • 24, अकबर रोड का अब क्या होगा?

    कांग्रेस पार्टी का मुख्यालय चार दशक के बाद बदल रहा है। बरसों के इंतजार के बाद 9ए, कोटला रोड पर कांग्रेस मुख्यालय का उद्घाटन होने जा रहा है। सोचें, 2009 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उस समय की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसकी नींव रखी थी। अब 16 साल के बाद कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इसका उद्घाटन करेंगे। इस इमारत को लेकर कई कहानियां कही जाती रही हैं और भाजपा मुख्यालय के निर्माण से इसकी तुलना की जाती है। दोनों पार्टियों का मुख्यालय अब एक ही रोड पर है लेकिन...